दिव्यांग और वृद्धजनों के लिए 4-11 दिसंबर तक दून में विशेष सेवा शिविर

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में दिव्यांग व वृद्धजनों को दैनिक जीवन में उपयोगी सहायक उपकरण उपलब्ध कराने व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 04 से 11 दिसंबर तक विभिन्न स्थानों पर वृहद शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा। साथ ही चिकित्सा जांच के आधार पर उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप व्हीलचेयर, वॉकर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, ट्राईसाइकिल सहित कई प्रकार के सहायक उपकरणों की पहचान की जाएगी। चिन्हीकरण के पश्चात पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क सहायक उपकरण बांटे जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  FDA की बड़ी कार्रवाई, देहरादून से मसूरी तक मिठाई और रेस्टोरेंटों का निरीक्षण

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले 04 दिसंबर को रायपुर ब्लॉक सभागार से शिविर की शुरुआत की जाएगी। उसके बाद 05 दिसंबर को सहसपुर ब्लाक सभागार, 06 दिसंबर को विकास नगर के पंचायत भवन सभावाला, 07 दिसंबर को डोईवाला के मिलन केंद्र दुधली, 09 दिसंबर को नगर निगम ऋषिकेश सभागार, 10 दिसंबर को मसूरी नगर पालिका सभागार और 11 दिसंबर को सहिया (कालसी) के सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय पीजी कॉलेज में शिविर लगाया जाएगा इन सभी शिवरों में आवेदकों को राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत वृद्धजन एवं एडिप योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों का परीक्षण होगा। जिसके लिए दिव्यांगजनों को सर्वप्रथम यूडीआईडी कार्ड (न्दपुनम क्पेंइपसपजल प्क् बंतक) की कॉपी और ग्राम प्रधान, सभासद व पार्षद द्वारा 22500 की मासिक आय प्रमाण पत्र लेकर आना होगा।

ये भी पढ़ें:  जिला पूर्ति अधिकारी, देहरादूनघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी, 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त

वहीं दूसरी ओर बृद्धजनो को आधार कार्ड की कॉपी और प्रधान से 15,000 हज़ार की मासिक आय का प्रमाण पत्र लेकर आना होगा। इसके बाद उनका पंजीकरण आसानी से हो पाएगा। समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के 60 से अधिक वृद्धजनों को शिविर के माध्यम से पंजीकरण किया जाएगा। उसके बाद उन्हें निशुल्क सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि देहरादून जनपद में सात कैंप लगने हैं। जिसमें प्रत्येक ब्लाक और नगर पालिका क्षेत्र शामिल है। उन्होंने बताया कि इन शिविर के माध्यम से जनपद के वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को आसानी से पंजीकृत किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *