उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां बांटी

आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मीडिया से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा 18 अगस्त 2026 को जारी कार्यालय आदेश के अनुसार आगामी विधानसभा चुनावों के लिए निम्नलिखित नेताओं को उत्तराखंड में मीडिया संबंधी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं—

  1. सुश्री पंखुड़ी पाठक — नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर
  2. प्रकाश मीणा — कोऑर्डिनेटर
  3. अरुण अग्रवाल — कोऑर्डिनेटर
  4. रितु चौधरी — कोऑर्डिनेटर
  5. आदित्य गर्ग — कोऑर्डिनेटर

AICC के निर्देशानुसार उक्त सभी पदाधिकारी उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ निकट समन्वय स्थापित करते हुए मीडिया एवं संचार से संबंधित गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करेंगे

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मीडिया विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों, जनहित के मुद्दों और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जनता एवं मीडिया तक पहुंचाने के लिए इन नियुक्तियों से प्रदेश कांग्रेस के मीडिया तंत्र को और मजबूती मिलने की उम्मीद है

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए आगामी चुनाव में बेहतर समन्वय एवं प्रभावी मीडिया प्रबंधन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *