मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा चिपको आन्दोलन की प्रणेता एवं पर्यावरण संरक्षण की प्रतीक स्व. गौरा देवी जी की जनशताब्दी पर ‘गौरा देवी विशेष डाक टिकट’ का विमोचन

देहरादून: चिपको आंदोलन के माध्यम से न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाने वाली “पहाड़ की बेटी” स्वर्गीय गौरा देवी जी की जनशताब्दी समारोह के अवसर पर आज रैणि, (चमोली) में ‘गौरा देवी विशेष डाक टिकट’ का विमोचन कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा किया गया।

इस दौरान मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि स्वर्गीय गौरा देवी जी का पूरा जीवन पर्यावरण एवं प्रकृति के संरक्षण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने जंगलों को अपने परिवार का हिस्सा मानते हुए उनकी रक्षा को अपना धर्म समझा और उसी भावना ने विश्व प्रसिद्ध “चिपको आंदोलन” को जन्म दिया।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, “गौरा देवी जी केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने दिखाया कि प्रकृति के साथ सामंजस्य ही मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। आज हम सबको उनसे प्रेरणा लेकर यह संकल्प लेना चाहिए कि हम पर्यावरण की रक्षा करेंगे, हर पेड़ को अपने जीवन का हिस्सा मानेंगे और आने वाली पीढ़ियों को हरा-भरा भविष्य देंगे।”

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पर्यावरण कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी ने गौरा देवी जी के आदर्शों पर चलने और “हर पेड़, हर पर्वत, हर नदी” की रक्षा के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

ये भी पढ़ें:  सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति ने पौड़ी में पार्किंग एवं निर्माणाधीन विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *