उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, राज्य में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित; 20 मई को रहेंगे स्कूल-दफ्तर बंद

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन हो गया है। उनके निधन पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित देश-प्रदेश की तमाम हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

3 दिन का राजकीय शोक: राज्य सरकार ने तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सभी शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम रद्द रहेंगे।

20 मई को पूर्ण अवकाश: पूर्व मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार 20 मई को पूरे पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा। इस दिन राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, शासकीय, अशासकीय और निजी शैक्षणिक संस्थान (स्कूल-कॉलेज) पूरी तरह बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *