वी (Vi) ने देहरादून में लॉन्च की 5G सर्विसेज़

देहरादून: जाना-माना दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन आइडिया (वी) कल से देहरादून में अपनी 5G सर्विसेज़ का लॉन्च कर रहा है। यह विस्तार वी की योजनाओं के मुताबिक कई शहरों में 5G रोलआउट के तहत किया गया है, जिसके तहत 17 प्रायोरिटी सर्कल्स को कवर किया जाएगा, जहां वी ने 5G स्पेक्ट्रम का अधिग्रहण किया है।

इससे पहले वी अपने चरणबद्ध 5G विस्तार के तहत मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, बैंगलोर, मैसुरू, नागपुर, नासिक, पुणे, चण्डीगढ़, पटना, जयपुर, सोनीपत, अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, वड़ोदरा, छत्रपति संभाजीनगर, मेरठ, मलप्पुरम, कोझीकोड़, विशाखापटनम, तिरुमाला, मदुराई, आगरा, कोची, तिरूवनंतपुरम, सिलिगुड़ी, इंदौर, कोलकाता और लखनऊ में 5G सर्विसेज़ की शुरूआत कर चुका है।

ये भी पढ़ें:  धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

देहरादून में वी के यूज़र, जिनके पास 5G इनेबल्ड डिवाइसेेज़ हैं, वे कल से 5G सर्विसेज़ का लाभ उठा सकते हैं। इंटरोडक्टरी ऑफर के तहत वी रु 299 से शुरू होने वाले प्लान्स पर अनलिमिटेड 5G डेटा भी लेकर आया है। उपभोक्ता हाई-डेफिनिशन स्ट्रीमिंग, गेमिंग, वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग, फास्ट डाउनलोड्स और रियल टाईम क्लाउड एक्सेस का लाभ उठा सकते हैं।

लॉन्च के अवसर पर सुमित अग्रवाल, सर्कल बिज़नेस हेड- यूपी एवं उत्तराखण्ड, वोडाफोन आइडिया ने कहा, ‘‘हम देहरादून वी 5G का लॉन्च कर रहे हैं, हमें खुशी है कि हम उत्तराखण्ड में कनेक्टिविटी का भविष्य लेकर आए हैं। हमारी सशक्त 4G सर्विसेज़ के अलावा नेक्स्ट-जेन 5G के साथ हम अपने यूज़र्स को अधिक विकल्प और बेहतर अनुभव प्रदान करना चाहते हैं। बढ़ती मांग तथा 5G हैण्डसेट के बढ़ते उपयोग के बीच हम उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड में व्यवस्थित तरीके से अपना 5G फुटप्रिन्ट बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून में यूज़र्स को 5G का उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करने के लिए वी ने नोकिया के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत नेटवर्क के परफोर्मेन्स को स्वतः अनुकूलित करने के लिए आधुनिक, उर्जा प्रभावी इन्फ्रास्ट्रक्चर तैनात किया जाएगा तथा एआई-पावर्ड सेल्फ-ऑर्गेनाइज़िंग नेटवर्क्स (एसओएन) को लागू किया जाएगा।
5G रोलआउट के साथ-साथ, वी ने यूज़र्स को, बेहतर कवरेज, फास्ट डेटा स्पीड और उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करने के लिए उत्तराखण्ड में अपने 4G नेटवर्क को अपग्रेड किया है। ये सभी अपग्रेड्स शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता की कनेक्टिविटी को निरंतर उपलब्ध कराने की वी की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
वी उपभोक्ताओं और कारोबारों की बदलती डिजिटल ज़रूरतों को पूरा करने के लिए फ्यूचर रैडी नेटवर्क के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ये भी पढ़ें:  पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *